खाते से निकले 1.46 लाख वापस करवाए फरियादी ने क्राइम ब्रांच टीम का आभार जताया
May 02 2024
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम विंग ने एक फरियादी के शिकायती आवदेन पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए फरियादी के 1.46 लाख रुपए वापस करवाए। फरियादी ने क्राइम ब्रांच की टीम का आभार माना।
एसपी धर्मवीर सिंह को फरियादी विनोद कुमार निवासी ग्वालियर ने शिकायती आवेदन पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि 20 अव्रैल को उसके पास एक अज्ञात व्यति द्वारा कॉल करके स्वयं को एचडीएफसी बैक का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कार्ड प्रोटेशन स्कीम चल रही है जिसका 2400 रुपये प्रतिवर्ष चार्ज लगेगा, जब मेने बोला कि यह स्कीम मुझे नही चाहिये इसे बंद कर दीजिए तब उक्त व्यति के द्वारा एक लिंक भेजी गई।
भेजी गई लिंक को ओपन करते मेरे खाते से 1.46 लाख रुपये निकल गये। एसपी धर्मवीर सिंह ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार ने सायबर क्राइम विंग की टीम को शिकायत की जाँच हेतु कहा।
सायबर क्राइम टीम द्वारा शिकायत पर कार्यवाही करते हुए क्रेडिट कार्ड कम्पनी, बैंक व वॉलेट कम्पनी से संपर्क कर फरियादी के खाते से निकले 1.46 लाख की राशि को तुरंत होल्ड कराकर फरियादी के खाते में वापस कराया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









