रैली निकाल कर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
May 02 2024
ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित नि:शुल्क मां सरस्वती कंप्यूटर शिक्षा केंद्र के सभी बच्चों व अन्य बच्चो के साथ मतदाता जागरूकता अभियान महाराज बाड़ा पर रैली निकाल कर चलाया गया। जिसमे सभी लोगो से आवाहन किया गया कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, साथ ही और लोगो को भी प्रेरित करें। सभी बच्चों द्वारा नारा लगाया गया हम बच्चे अवेयर हो सकते है, तो आप सब बड़े क्यू नही।
संस्था संस्थापक द्वारा सभी को बताया गया सरकार द्वारा अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी मतदान प्रतिशत 60 से 70 पर्सेंट ही होता है। ज्यादा से ज्यादा मतदान हों, इसके लिए थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन समाज सेवी संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ साथ सभी बच्चों को पर्यावरण और स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर अतिथि सोनम परासर (एसआई), श्रीमती सोनल विपुल जैन व श्रीमति करिश्मा मेहता उपस्थित रहीं।
अतिथि एसआई सोनम परासर द्वारा सभी बच्चों को संस्था के साथ मिलकर पर्यावरण के लिए कार्य करने और वृक्ष लगाने के लिए संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान संस्था संस्थापक अनिल कांत, सुकन्या शर्मा, हर्ष वंसल, छाया कुशवाह, चित्रा कुशवाह, राजेश कुशवाह, श्याम शर्मा, प्रगति बौहरे, अभिषेक मौर्य, केदार कुशवाह, आशा, रजनी, नंदनी, सुमेर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









