7 साल से दहेज हत्या केस में फरार तीन हजार की इनामी महिला को पकड़ा
May 02 2024
ग्वालियर। दहेज हत्या के केस में विगत सात सालों से फरार चल रही महिला को बिजौली थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया गया है कि आरोपी अपने देवर के साथ बाहर भागने की फिराक में थी, उससे पहले ही महिला आईपीएस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा है। पकड़ी गई आरोपी की गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
बिजौली थाना प्रभारी अनु बेनीवाल (आईपीएस) गत रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली, कि थाने में वर्ष 2017 से दर्ज दहेज हत्या प्रकरण में फरार चल रही महिला आरोपी ज्योति शर्मा पत्नी हरिओम शर्मा 30 वर्ष निवासी ग्राम बिल्हैटी अपने देवर के साथ बाहर भागने की फिराक में बड़ागांव हाईवे पुल के पास खड़ी हुई है। इस पर थाना प्रभारी तत्काल फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचीं, जिन्होंने वहां मौजूद उक्त महिला आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसने पूछताछ में उक्त अपराध को अंजाम देना स्वीकार लिया।
पुलिस की पकड़ में आई महिला ज्योति शर्मा अपनी देवरानी की मौत के मामले में आरोपी है, जिसमें वह व उसकी सास सहित कुल पांच आरोपी थे। जिनमें से तीन आरोपी घटना के बाद पकड़ लिए गए थे, जबकि सास-बहू फरार हो गई थीं। जिनकी गिरफ्तारी पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
करीब सवा माह पहले ही ज्योति की सास को भी अनु बेनीवाल ने ही पकड़ा था। वहीं अब सात साल से फरार 3 हजार रुपए की इनामी ज्योति शर्मा को भी पकड़ लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









