हमें अपने श्रमिक भाई बहनों का सम्मान करना चाहिए-डॉ वंदना प्रेमी

May 01 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है समाजिक संस्था की संयोजिका डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बुधवार 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर महिलाओं मजदूरों को सम्मानित किया। यह आयोजन तानसेन रोड स्थित इंस्ट्रियल एरिया फेक्ट्रि में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया।
जिसमे मुख्यातिथि के रूप में संजय धवन, विशिष्ट अतिथि अशोक प्रेमी, श्रमिक कालीचरण उपस्थित थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। इस अवसर पर संजय धवन ने कहा की संस्था द्वारा निरंतर महिलाओ एवम बेटियों के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे है।
वही संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है चाहे वह शिक्षा का कार्य हो या मजदूरी का जिसेसे वह अपने परिवार का पालन पोषण करती है। हमे जो काम मिले उसे मन लगाकर करना चाहिए,कार्य करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए,में समाज से सिर्फ आज के दिन यही कहना चाहूंगी की हमें अपने श्रमिक भाई बहनों का भी सम्मान करना चाहिए। तत्पचात सभी बहनों को माला पहनाकर,साड़ी,मिठाई भेंट की।