केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 के छात्रों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
May 01 2024
ग्वालियर। केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 के प्राथमिक विभाग के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी व प्रधानाध्यापिका डॉ भारती यादव के नेतृत्व में मतदान जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली। रैली केन्द्रीय विद्यालय 1 से प्रारंभ होकर झलकारी बाई पार्क व कलेक्टर निवास से होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजरी। बच्चों ने स्व लिखित नारों व पोस्टर के माध्यम से लोगों को उनके मत का महत्व बताते हुए मत प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही मतदान जागरूकता अभियान के तहत प्रार्थना सभा में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अन्य बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए अवश्य भेजें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









