एफटीएस युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा बाल प्रतिभा, टैलेंट सर्च इवेंट का आयोजन
Apr 30 2024
ग्वालियर। एफटीएस युवा ग्वालियर चैप्टर पिछले 3 वर्षों से जरुरतमंद एवं वनवासी छात्र-छात्रों के व्यक्तित्व, मानसिक विकास के लिए प्रयासरत है। अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए एफटीएस युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा चैप्टर ग्राम बाल प्रतिभा, टैलेंट सर्च इवेंट का आयोजन एकल विद्यालय अभियान के अंतरगत आने वाले घाटीगांव, ग्वालियर संच के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।
इस अनोखे एवं भव्य इवेंट के माध्यम से 30 एकल विद्यालयों के 100 से अधिक जरूरतमंद एवं वनवासी छात्र-छात्राओं को नृत्य, गायन, काव्य पाठ, मोनो एक्टिंग आदि विधाओं में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला तथा 25 हजार मूल्य के पुरस्कार भी जीतने का मौका मिला।
आयोजन टीम में संचिता गुप्ता, संतोष कुमार, सुप्रिया गर्ग व आयुष खंडेलवाल के मुताबिक सभी बच्चों ने एक से एक मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंजलि गर्ग, संजय गर्ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में एफटीएस के शशिदत्त गगरानी, नीलम गर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि बत्रा उपस्थित थीं।
इवेंट में हर विद्यालय एक पुस्तकालय मिशन की शुरुआत भी की गई, जिससे एकल विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रोचक जानकारी भी प्राप्त होगी। इस इवेंट को सफल बनाने में घाटीगांव सच का अहम योगदान रहा, एफटीएस युवा ग्वालियर चैप्टर की तरफ से सभी भाग लेने वाले बच्चों के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र और विशेष किट भी सरप्राइज के तौर पर रखे गए थे। ग्वालियर चैप्टर से अनुपमा कौल, श्रीजा क_ल, हर्षिता कुशवाह, रिजवाना खान, रोहित जैन, ख्याति मुंद्रा, पूजा खरे, मोहित सिंह कुशवाह, मनाली बंसल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









