कॉम्ंिबग गश्त में सोते मिले 222 बदमाशों को पहुंचाया हवालात
Apr 30 2024
ग्वालियर। पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाशों के खिलाफ बीती रात पुलिस ने कॉम्ंिबग गश्त किया और इस दौरान पुलिस ने 222 बदमाशों को पकडक़र हवालत पहुंचाया है। जिस समय पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू किया, बदमाश गहरी नींद में थे और पुलिस को सामने देखते ही कुछ की तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों को हिरसत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आम आदमी चैन से रहे, इसके लिए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। बीती रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 222 बदमाश पकड़े है और यह बदमाश काफी समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ में जुट गई है।
इस दौरान पुलिस ने 355 गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर बदमाश चैक किए है। इसके साथ ही अवैध शराब बेचने वले 20 तस्कर, दो अवैध हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों को राउण्डअप किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









