अनूप अग्रवाल रीजनल संयुक्त महासचिव बने

Apr 30 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय संयोजक अशोक गर्ग ने अनूप अग्रवाल को रीजनल संयुक्त महासचिव  (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) का संयुक्त महासचिव मनोनीत किया है। जिसमे अनूप अग्रवाल के पास मध्य भारत उत्तर प्रांत, दक्षिण प्रांत एवम् पश्चिम प्रांत का दायित्व रहेगा।
अनूप अग्रवाल वर्तमान में साइंस कालेज ग्वालियर की जनभागीदार समिति में सदस्य है साथ ही जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व ईसी मैंबर और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भी रह चुके हैं।
अनूप अग्रवाल को रीजनल संयुक्त महासचिव बनाएं जाने पर सहयोग शाखा के अशोक गर्ग, राजकुमार गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश चंद्र बिंदल, दिनेश चंद्र बंसल, महेश दंडोतिया, दिलीप बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, रवि गर्ग, गोपाल जैन, डॉ. केके गुप्ता, रामनाथ अग्रवाल, विष्णु गर्ग आदि सदस्यो ने बधाई एवम शुभकमनाए दी।