ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़
Apr 29 2024
ग्वालियर। मौसम में आए बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों ने आमजन को परेशान कर दिया है। शहर के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। इस समय गर्मी के कारण उल्टी-दस्त,बुखार के पीडि़त मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
हजार विस्तर अस्पताल में ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई। वैसे तो मौसमी बीमारियों से सभी लोग ग्रसित हो रहे हैं पर इसका सबसे अधिक असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में देखने को मिल रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस मौसम में जरा सी असावधानी आपको चिकित्सक तक पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरत होने पर ही दिन के समय घर से बाहर निकलें तथा पानी बार-बार पीएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









