ऑटो से नेवी जवान की पत्नी के 5 लाख के जेवर से भरा पर्स चोरी
Apr 27 2024
ग्वालियर। मायके जा रही नेवी जवान की पत्नी के पर्स से दो महिला चोर सोने व चांदी के जेवर से भरा पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में करीब पांच लाख रुपए के जेवर रखे हुए थे। घटना गोला का मंदिर चौराहे से पड़ाव बस स्टैण्ड के बीच की है। घटना का पता चलते ही महिला ने शोर मचाया, घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।
जौरा खुर्द मुरैना निवासी रवि कुशवाह नेवी में जवान है और अभी मुम्बई में पोस्टेड है। रवि की शादी पन्ना निवासी खुशबू से हुई है। खुशबू पन्ना मायके जाने के लिए निकली थी और बस से गोला का मंदिर आई और यहां से वह बस स्टैंड के लिए ऑटो में सवार हुई थी।
उसके ऑटो में सवार होते ही दो महिला व एक पुरूष भी ऑटो में सवार हो गए। महिलाएं खुशबू के बगल में बैठ गई और बस स्टेण्ड पहुंचने पर खुशबू ऑटो से उतरी और उसके उतरते ही महिला और पुरूष भी ऑटो से उतरकर किराया देकर चले गए। उनके जाने के बाद खुशबू ने अपना पर्स चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। क्योंकि पर्स में रखे गहने गायब थे। उसने शोर माचाया तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता खूशबू ने बताया कि चोर उसका सीतारानी हार वजनी करीब पांच तोला, मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स, पेण्डल और पांच सौ रुपए चोरी कर ले गए है।
सीसीटीवी से चोरों की तलाश
पुलिस अब चोरों की तलाश के लिए गोला का मंदिर से लेकर बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









