आदर्श गौशाला की व्यवस्था देख प्रसन्न हुए जितेन्द्रानंद महाराज

Apr 25 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने नगर निगम की आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला की व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर कर उन्होंने कहा कि आदर्श गौशाला की तरह देश की अन्य गौशालाएं भी हो जाएं तो गौ माता प्रसन्न और सुरक्षित रहेंगी। आदर्श गौशाला में ही उन्होंने रात्रि विश्राम भी किया।
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज काशी से ग्वालियर पधारे यहां पर उन्होंने नगर निगम की आदर्श गौशाला में गायों का बेहतर प्रबंधन और उचित देखभाल को देखा। साथ ही उन्होंने गौ सेवकों द्वारा की जा रही गौ माता की सेवा कार्य को भी देखा और समझा। इसके बाद उन्होंने रात्रि विश्राम गौशाला में ही किया।
 जितेंद्रानंद सरस्वती ने प्रसन्नता जाहिर की कि गौशाला में गौ माता का बहुत बेहतर तरीके से संतो के द्वारा प्रबंधन और देखभाल की जा रही है। साथ ही नगर निगम भी इस पुण्य कार्य में बहुत बड़ी भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य नगर निगम भी इसी तर्ज पर कार्य करें तो भारतवर्ष में गौ माता सुरक्षित हो सकेंगी। 
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने गौशाला में बेहतर साफ सफाई और उचित प्रबंधन को देखकर कहा कि उन्होंने देशभर की अनेकों गौशालाओं का भ्रमण किया है लेकिन इतनी सिस्टमैटिक तरीके से और इतनी स्वच्छ गौशाला उन्होंने आज तक नहीं देखी है यहां पर बीमार गायों के लिए अलग ब्लॉक है। दुधारू गायों के लिए अलग ब्लॉक है प्रेग्नेंट गायों के लिए अलग ब्लॉक है। बच्चों के लिए अलग ब्लॉक है इस तरह का उचित प्रबंध देखने के लिए अन्य गौशालाओं के सेवकों को भी यहां आना चाहिए।
इस अवसर पर संत ऋषभ देवानंद महाराज, संत अच्युतानंद महाराज, संत मधुकरानंद महाराज आदि मौजूद थे।