पूर्व डिप्टी कमिश्नर स्व खरे के निधन पर सांसद शेजवलकर ने शोक संवेदना व्यक्त की
Apr 25 2024
ग्वालियर। नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहे श्याम कुमार खरे के दुखद निधन पर सांसद ग्वालियर विवेक नारायण सेजवलकर ने उनके निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
नगर निगम से 2008 में डिप्टी कमिश्नर के पद से रिटायर हुए एवं नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश खरे के पिता श्याम कुमार खरे का निधन लंबी बीमारी के चलते हो गया वह हार्ड की समस्या से पीडि़त थे। स्व. श्री खरे का जीबी पंत हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज चल रहा था।
स्व श्याम कुमार खरे के निधन पर सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि स्वर्गीय खरे बेहद लग्नशील और अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहने वाले व्यक्ति थे। उन्हें 2004 में नगर निगम कमिश्नर की ओर से भी सम्मानित किया गया था। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को मैं हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके साथ भोपाल से गोकुल कैबरे, एपीटो महेश कुशवाह, कमल चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी, नरेंद्र गुर्जर, शादाब खान सहित नगर निगम के अनेकों कर्मचारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्ति की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









