विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न,140 बच्चों ने लिया हिस्सा

Apr 22 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता 22 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से दीनदयाल सिटी मॉल के सिटी फूड कोर्ट पर आयोजित हुई। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था की आयोजन प्रभारी शिखा कटठल व संजय क_ल ने बताया कि आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था।
इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चों को अपने मनपसंद का कुछ भी बना सकते थे। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चों को पृथ्वी बचाओ पर चित्रांकन करना था। एवम 18 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों को जल संरक्षण पर चित्रांकन करना था। सभी बच्चों को चित्रांकन करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। 
आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। व भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विजेता एवम उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।