ग्वालियर की दो बेटियों ने जापान में लहराया तिरंगा, देश के लिए जीता गोल्डन और सिल्वर
Apr 22 2024
ग्वालियर। ग्वालियर की रहने वाली दो बेटियों ने देश-विदेश में अपना परचम लहराया है। जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे एशियन पैरा कयाकिंग कैनोइंग चैंपियनशिप में पैरा कैनो और कैनो स्प्रिंट में ग्वालियर की बेटियों ने पदक जीता है।
जापान की राजधानी टोक्यो में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित चैंपियनशिप में ग्वालियर की अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी प्राची यादव ने दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं ग्वालियर की ही अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी रजनी झा ने भी एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों बेटियों ने अपने खेल से चैंपियनशिप में भारत का हर तरफ परचम लहराया।
भारतीय दल ने 10 गोल्ड 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित 20 पदक हासिल किए। बतादें कि प्राची यादव भारतीय पैराकेनो एथलीट हैं। जिन्होंने वर्ष 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में भाग लिया था। प्राची यादव ने पैरालिंपिक विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा, साथ ही कैनो में पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बनीं। इस सफलता के चलते प्राची यादव को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









