ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्ती के प्रयास जारी
Apr 21 2024
डबरा। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है, जिसकी किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद करते हुए उसकी शिनाती के प्रयास किये, लेकिन शिनाख्त न होने की वजह से शव को पहचान हेतु डेड हाउस में रखवा दिया गया है।
जानकारी में बताया गया है कि जीआरपी रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वालियर-झांसी रेल खंड के बीच डबरा स्टेशन के नजदीक कठऊ पुलिया के पास एक अज्ञात व्यति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जाकर देखा तो एक युवक की लाश रेलवे लाइन की पटरी पर पड़ी थी। जिसके चेहरे पर चोटों के निशान थे और हल्की लाल रंग की टीशर्ट, नीला जिंस का पेंट, नीली चड्डी पहने हुए है और चेहरे पर दाड़ी रखे हुए है।
इसकी शिनाख्ती के प्रयास में जीआरपी पुलिस जुटी हुई है फिलहाल शव को डेड हाउस में पंचनामा तैयार कर अपने यहां मर्ग कायम कर रखवा दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









