स्व. कृष्ण गोपाल शर्मा को बरुआ ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि दी

Apr 21 2024

ग्वालियर। बरुआ ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित आनंद मुदगल के पिता पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा के स्वर्गवास पर उनको बरुआ ब्राह्मण समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
इस अवसर पर बरुआ ब्राह्मण महासभा के नरेंद्र भारद्वाज, हरिशंकर भारद्वाज, शांति प्रसाद दीक्षित, पारस मुद्गल, राजेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, आरती शर्मा, चंद्रकांति भारद्वाज, राकेश शर्मा, तेज सिंह शर्मा, बॉबी शर्मा, उमेश तिवारी, राजेश शर्मा, मंगल प्रसाद शर्मा, दिलीप तिवारी, पार्थ शर्मा, केशव प्रसाद शर्मा, शालिग्राम बरुआ एवं समाज के सैकड़ो लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।