कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार के भाई को मारी गोली, कई राउंड किए फायर
Apr 20 2024
मुरैना। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से हिंसक घटना की खबर सामने आई है। मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार नीटू के भाई पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारी है। सत्यपाल सिंह सिकरवार ने वीडियो जारी कर हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पर आरोप लगाया है।
सत्यपाल ने कहा कि मेरा छोटा भाई नरेंद्र सिंह सिकरवार जनपद सदस्य है, उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। कई राउंड फायरिंग की गई है। ये चुनाव दो लोग के बीच में है। मेरा सबसे अपील है कि चुनाव शंतिपूर्ण तरीके से हो। मेरे परिवार के लोग घर-घर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार कर रहे है।
बीजेपी को हार दिख रही है, इसलिए वो बौखला रही है। उन्होंने गोलीबारी की घटना को बीजेपी की साजिश बताया है। मामले की शिकायत थाने में की गई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









