शाम योग के नाम का आयोजन हुआ

Apr 17 2024

ग्वालियर। जिला दक्षिण मध्य प्रदेश प्रान्त,वैष्णवी नगर क्षेत्र के सनवैली केंद्र के साधकों के एक नए प्रयास से सनवैली के नव स्थापित राममंदिर में नियमित सुंदरकांड पाठ के उपरांत सायं 6 से 8 तक एक शाम योग के नाम का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम जिला प्रधान पवन द्वारा अनूप जलोटा के सुंदर भजनों की संगीत के साथ प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भाव बिभोर कर दिया। भक्तों का भजनों को सुनने के लिए बड़ा हुजूम एकत्र हो गया। एवं सभी ने ताली बजाकर संगीतमय संकीर्तन किया। पश्चात पवन ने योग के जीवन रूपांतरण में महत्व पर सारगर्भित चर्चा करते हुए, योग मंजरी सदस्यता के लिए प्रेरित किया। पश्चात सभी ने ध्यान की गहराइयों में डुबकी लगायी।
 आयोजन में अशोक कपूर, गिरीश अग्रवाल, एचएम सिकरवार, विजय धाकड़, सुदीप नागर, जीएस छावड़ा, श्रीमती हेमलता, श्रीमती विनीता अग्रवाल, श्रीमती सोलंकी, आशीष गुप्ता एवं लगभग 40 से 50 भक्तों की उपस्थिति रही।
अंत में शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई साधकों ने लीगों को अपने योग के अनुभव व्यक्त किये। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी।