भविप की शाखा समर्पण के द्वारा रामनवमी पर कन्या पूजन किया

Apr 17 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष में राष्ट्रगान के बाद बुधवार को 21 कन्याओं एवम 11 लांगूरवीरों को भोजन सामग्री देकर उनका पैर पूजन किया गया। मीडिया प्रभारी  गिरीश अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम महाराज बाडे पोस्टऑफिस पर किया गया था।
अरविन्द दूदावत ने बताया कि रामनवमी पर हमने 21 कन्यायों व 11 लांगूरवीरों का पैर पूजन किया है। कार्यक्रम का संचालन गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया व उन्होंने बताया कि हमारे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सीए मयूर गर्ग सपत्नीक उपस्थित रहे। मयूर गर्ग ने शाखा समर्पण के 68 माह से लगातार चल रहे इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। संजय धवन ने सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी व आभार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने सभी को रामनवमी की बधाई दी।
इस अवसर पर अरविन्द दूदावत, संजय धवन, गुलाब सिंह प्रजापति,  गिरीश अग्रवाल, मधु धवन, अंजलि रजक, लालाराम रजक, पूजा अरोरा, सुरेश अरोरा, महेश गौतम, पन्नलाल निरंकारी, महेश जैसवाल, पुष्प प्रजापति, सीए मयूर गर्ग, श्रीमती मयूर गर्ग, अजय अरोरा, कैलाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।