पीडि़त परिवार के बच्चों को 1.20 लाख की सहयोग राशि दी
Apr 17 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ एवं प्रजापति समाज सेवा संघ ग्वालियर द्वारा प्रजापति समाज हनुमान मंदिर कुहारपुरा मुरार में एक श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विगत 1 अप्रैल को सिंधिया नगर में सिलेंडर लास्ट अग्निकांड हादसे में एक ही परिवार के पाँच लोगों की दु:खद मृत्यु हो गई थी। जिसकी श्रद्धांजलि सभा व दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पीडि़त परिवार के बच्चों के लिये 1 लाख बीस हजार रुपए का सहयोग प्राप्त हुआ। जिसे तीन बच्चों की परवरिश के लिए परिवार को दिये गये।
इस अवसर पर नारायण दास प्रजापति, संजय प्रजापति, मुरारी लाल प्रजापति, महेश पचोखरिया, भारत सिंह प्रजापति, सुरेश प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, रामकिशन प्रजापति, बलराम प्रजापति, मोहन प्रजापति, मेवा राम प्रजापति, दीपू प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, कमल प्रजापति, हेमसिंह रौतेले, दिलीप पलैया, आनंद प्रजापति, मातादीन प्रजापति आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









