पत्नी के पति को शराब पीने से रोकने पर पेट में मारी कैंची,ग्वालियर में इलाज जारी
Apr 16 2024
डबरा। शिव कॉलोनी में एक पति ने अपनी पत्नी को इस बात पर कैंची मारकर घायल कर दिया क्योंकि उसने उसे शराब पीने से रोका था। महिला की आवाज सुनकर किराएदार दौड़े तो वह घायल मिली। इसके बाद उसे लेकर डबरा अस्पताल पहुंचे, जहां उसे इलाज किया गया।
डबरा की शिव कॉलोनी में रहने वाली महिला राखी सोनी का अपने पति अभिषेक सोनी से घर पर विवाद हो गया। विवाद का कारण पति का शराब पीना बताया जा रहा है। महिला का कहना है कि मैंने शराब पीने से रोका तो उन्होंने मेरी मारपीट की और कैंची मार दी।
कैंची महिला के पेट में दो जगह लगी है। महिला के चीखने की आवाज सुनकर किराएदार और पति भी उसे लेकर डबरा सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









