टीएमआर मशीन से 2 घंटे में 2000 गोवंश को मिलता है मिक्स चारा

Apr 16 2024

ग्वालियर। निगम की लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में 7.5 टन क्षमता वाली नई टीएमआर चारा मशीन आई है। इस मशीन में भूसा हरा चारा चुन्नी पीना इत्यादि को लोड कर दिया जाता है और मशीन इन सभी को मिक्स कर देती है। इसके बाद मशीन अपने आप भी गौ माता के खनोटे में चारा डाल देती है। इस मशीन के आने से गौसेवकों को काफी मदद मिली है। आर्दश गौशाला को यह मशीन जन भागीदारी के माध्यम से मिली है। मशीन की कीमत 21 लख रुपए है।
इस मशीन में जेसीबी की मदद से एक बार में साढे सात टन हरा चारा भूसा चुन्नी पीना इत्यादि को डाल दिया जाता है। मशीन के अंदर लगे तीन बड़े रोटर इन सभी को आपस में मिक्स कर देते हैं। इसके बाद ट्रैक्टर के द्वारा इस मशीन को गौ माता के खनोटे तक ले जाया जाता है।  ट्रैक्टर मशीन को धीमे-धीमे आगे खींचता है और यह मशीन अपने आप चारा खनोटे में डालती जाती है। इस मशीन के आने से पहले गौ माता को चारा डालने का कार्य जो 20 आदमी मिलकर किया करते थे वह अब 2 व्यक्ति ही कर देते हैं। इससे गो सेवको को जहां कम मेहनत करनी पड़ रही है। वही गौ माता को भी सही समय पर खाना मिल पा रहा है।
2 घंटे में 2 हजार गौमाता को मिल जाता है भोजन
नई मशीन के आने से 2 घंटे के अंदर 2 हजार गौमाता के लिए मिक्स किया हुआ चार मिल जाता है इससे पूर्व गौ सेवकों को गौ माता के लिए भोजन तैयार करने में काफी समय लगता था। क्योंकि पहले भूसा, फिर हरा चारा फिर चुनी पीना डालने के लिए 3 बार गौसेवकों को चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यही कार्य 1 बार में हो जाता है।