स्कूल में कन्या पूजन किया

Apr 16 2024

ग्वालियर। वैल फाउंडेड हायर सेकेंडरी स्कूल किला गेट टू हजीरा रोड पर दुर्गा अष्टमी मंगलवार को प्रात: 11 बजे विद्यालय परिसर में कन्याओं का पूजन उनको तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर चुनरी ओढ़ाकर कर भोजन कराकर उन्हें सूछम उपहार एवं दक्षिणा देकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। पूजन संस्था की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती रीना तोमर, श्रीमती मीना तोमर, किशन सिंह तोमर, चंद्र प्रकाश श्रीवास्त, संजय जैन, राहुल माहेश्वरी द्वारा किया गया।