बेटियों के रूप में मातारानी करती है घरों में निवास:डॉ प्रेमी
Apr 16 2024
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय में पदस्थ राजेश मिश्रा की नातिन का चार शहर नाका स्थित लधेड़ी पर कन्या पूजन किया। जिसमे मुख्य रूप से संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी थी। डॉ वंदना ने कहा की नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्था द्वारा 11 नवजात कन्याओं का रोरी, अक्षत, पुष्प से पूजन कर उन्हे नए वस्त्र भी प्रदान किए तत्पश्चात् उनकी माताओं को भी तिलक लगाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की कन्या पूजन से बडा कोई पुण्य नहीं है। बेटियों के रूप में मातारानी हमारे घरों में निवास करती है। वही उन्होंने कहा की आप अपनी बच्चियों को खूब पढ़ाएं लिखाए। उन्हे अपने पैरो पर खड़े होने के लिए आत्मनिर्भर बनाए।
इस अवसर पर रचना अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, माही अग्रवाल, मान्य, ममता कुशवाह, राजकुमारी कुशवाह, कोमल बाथम, शशि बाथम, नूरी,बाथम, संगीता, कविता आर्य, ज्योति आर्य, भावना सेंगर आदि उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









