परशुराम चल समारोह के संयोजक चुने गये
Apr 16 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा रामकुई पर परशुराम चल समारोह समिति ग्वालियर की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी माह में होने वाले भगवान परशुराम चल समारोह के लिये 2024-25 के नवीन संयोजक मनोनीत किए जाने का प्रस्ताव अशोक शर्मा द्वारा रखा गया जिस पर सभी उपस्थित जनों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी।
सर्व सम्मति से भूपेन्द्र शर्मा को संयोजक, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा को महिला संयोजक और ध्रुव चतुर्वेदी को युवा संयोजक मनोनीत किया गया। सभा की अध्यक्षता रामबाबू कटारे के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन राम नारायण मिश्रा द्वारा तथा आभार प्रेम पचौरी के द्वारा किया गया। साधारण सभा की बैठक में निवर्तमान संयोजक इंजी. राजेश नायक, श्रीमती अनीता रिछारिया एवं यरवी आनंद गौड़ द्वारा 2023-24 के चल समारोह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर बसंत पराशर, अंबिका प्रसाद पचौरी, महेश मुदगल, अशोक पटसारिया, महेंद्र पटसारिया, राम शर्मा, विष्णु नायक शास्त्री, राजीव पस्तोर, शशिकांत दीक्षित, बसंत खेमरिया, संजय शर्मा, बद्री प्रसाद शुक्ल, धर्मेंद्र भारद्वाज, विजय शर्मा, राकेश दीक्षित, राकेश नायक, देवेंद्र दुबे, आर्यन तिवारी, आकाश शर्मा, अमन शर्मा, रोहित पाठक, मनीष शर्मा, दिव्यांश शर्मा भंवरी, नीतिश शर्मा समाधिया, पंकुल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









