किले से गिरकर युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी समेत चार लोगों को हिरासत में

Apr 16 2024

ग्वालियर। किले से गिरकर बीएएलएलबी की छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय उसका प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या, आत्महत्या या हादसा, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है। मामला गत देर शाम का है। छात्रा की पहचान आकृति भदौरिया उर्फ सृष्टि सिंह भदौरिया पुत्री संजय सिंह भदौरिया 21 वर्षीय के रूप में हुई है। उसके पिता केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं। 
डीडी नगर निवासी आकृति प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीबीए एलएलबी की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह गत शाम को अपने प्रेमी से मिलने घर से निकली। दोनों किले पर गए थे। यहां पर छात्रा ने संदिग्ध परिस्थिति में किले से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता संजय सिंह भदौरिया गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी के धोखा देने से डिप्रेशन में चल रही थी। वह गत देर शाम को अपने प्रेमी से मिलने घर से निकली। दोनों किले पर गए थे। जहां विवाद होने के बाद युवती की किले से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। हालांकि छात्रा ने छलांग लगाई है, या फिर उसे ऊपर से धक्का दिया गया है, पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस इस मामले में तथ्यों के आधार पर कुछ संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है। यह बात भी सामने आई है कि छात्रा के प्रेमी ने दूसरी लकड़ी से शादी कर ली थी। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक महाराजपुर में रहने वाले प्रेमी की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। 
बताया जा रहा है कि आकृति के पिता संजय सिंह भदौरिया केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं। वे दिल्ली में पदस्थ हैं। छात्रा ग्वालियर में मां और भाई के साथ रहती थी।