इंदौर से ग्वालियर आ रही बस टायर फटने से पुल से गिरी,8 सवारी हुई घायल
Apr 16 2024
ग्वालियर। शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे सवारियों से भरी एक स्लीपर कोच बस भेंसौरा पुल से नीचे गिर गई। हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से मोहना सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक अशोका ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी13पी 5052 इंदौर से ग्वालियर आ रही थी। तभी सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर मंगलवार की सुबह 7 बजे बस का टायर फट गया। जिससे बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोडक़र नीचे गिर गई। बस के पलट जाने के बाद सवारियों में चींख पुकार मच गई थी।
बस हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची सुभाषपुरा पुलिस ने बस में फंसे सभी घायलों को बस से निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के जरिए मोहना सहित ग्वालियर के अस्पताल के लिए रेफर किया।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि बस में सवार करीब सात से आठ लोग घायल हुए है। शेष सभी सवारियों को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









