स्कूल में बच्चों में किताबें एवं स्टेशनरी का वितरण कर कन्या पूजन किया गया
Apr 15 2024
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय काशीपुर में जाकर विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। तथा नवरात्रि के अवसर पर बालिकाओं का कन्या पूजन कर उन्हें छोटे-छोटे उपहार भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय की और क्या जरूरत है और फाउंडेशन उन्हे कैसे पूरी कर सकता है इस पर फाउंडेशन के पदाधिकारी ने प्राचार्य से चर्चा भी की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जगदीश उपाध्याय (कल्ली पंडित), आनंद विभाग जिला समन्वयक हेमंत त्रिवेदी, संस्था अध्यक्ष हेमलता राव, कंचन राव, कांता शर्मा, ऋषि जैन, अलका पवार, सुनीता तोमर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









