लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की चतुर्थ बोर्ड मीटिंग आयोजित

Apr 15 2024

ग्वालियर।  लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की चतुर्थ बोर्ड मीटिंग के साथ रीजन चेयरपर्सन और जोन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि सीएस तोमर एवं डॉक्टर रजनीश नीखरा एवं अनुपम तिवारी की उपस्थिति में लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की बोर्ड मेंबर्स द्वारा आयोजित की गई। जिसमें क्लब के सदस्यों को इंटरनेशनल पिन एवं इंटरनेशनल लायंस क्लब के सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं मीनाक्षी गोयल द्वारा किए गए 61 कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा एवं उनको बहुत-बहुत बधाइयां दी गई। इस अवसर पर विजय खंडेलवाल, चंदन जायसवाल, अशोक शर्मा, प्रीति झा, छाया अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, हरिओम सिंहल, नीलम शर्मा, कल्पना, प्रदीप, मीनाक्षी गोयल, कमल किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।