कन्या की शादी में सामान भेंट किया

Apr 15 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि शाखा समर्पण के द्वारा एक आर्थिक रूप से कमजोर कन्या कुमारी दीपाली अरोरा को उसकी शादी के अवसर पर एक ड्रेसिंग टेबल, एक कूलर, एक डिनर सेट, 5 साडिय़ां, एक दीवान, गद्दा, चादर, पेंट, शर्ट, ट्राली बेग, तकिए, चांदी के पायल व बिछिए, चार कुर्सियां व टेबल का सेट कपड़े व बर्तनों का सहयोग किया गया।
गिरीश अग्रवाल ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। संजय धवन ने बताया कि शाखा समर्पण इस तरह की सहायता करती रहती है। आभार गुलाब सिंह प्रजापति ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी।  
इस अवसर पर अरविंद दूदावत, संजय धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश गौतम, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, महादेव गुप्ता, महेश धीमान, विजय भवानी, देवेंद्र शिवहरे, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, अजय अरोरा, महेश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, मधु धवन, पुष्पा प्रजापति आदि मौजूद  रहे।