सारस्वत ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी बैठक हुई
Apr 15 2024
ग्वालियर। सारस्वत ब्राह्मण समाज ग्वालियर की कार्यकारिणी की बैठक 47 अनुपमनगर थाटीपुर पर अनिल सारस्वत बिल्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सारस्वत ब्राह्मण समाज की होने वाली आमसभा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही कार्यकारिणी की बैठक में आशीष सारस्वत को कार्यवाहक अध्यक्ष और नितेश लोमश को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त कर कुछ नए सदस्यों को सम्मिलित किया गया। बैठक में गत माह में कुछ सारस्वत समाज के महत्वपूर्ण सदस्यों की क्षति हुई उन सदस्यों को जिसमें शंकर लाल सरस्वत, हरेंद्र सारस्वत, रिंकू सारस्वत तथा अन्य सारस्वत समाज के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सचिन शरद सारस्वत, अनिल सारस्वत, गोपाल सारस्वत, श्रीमती निर्मला सारस्वत, शैलेंद्र सारस्वत, अनिल शर्मा, सुदामा प्रसाद सारस्वत, आरके सारस्वत, वेद प्रकाश सरस्वत, आशीष सारस्वत, नितेश लोमस, विशाल पाठक, विकास पाठक, कुशाग्र सारस्वत और शरद सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









