शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु समाजसेवियों ने लिया संकल्प
Apr 14 2024
ग्वालियर/कोलारस। गुना शिवपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु मध्यप्रदेश एनजीओ संघ व इन्टरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाईजेशन (आईएनओ) के प्रदेश उपाध्यक्ष व रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कोलारस में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की, बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था ही ऐसी व्यवस्था है, जिसमें अपनी सरकार अपने द्वारा चुनी जा सकती है। आप यदि मतदान करते हैं तो आपके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि संसद में जाएगा। सरकार का हिस्सा बनेगा। हमें मतदान अवश्य करना चाहिए, युवाओं को इस कार्य के लिए आगे रहना चाहिए और मतदान कर एक अच्छी सरकार को चुनना हमारी जिम्मेदारी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें। जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में वोट करके मतदान प्रतिशत बढ़ाएं। हमे अपने मत का प्रयोग बिना डरे किसी जाति, धर्म, समुदाय के आधार पर नहीं बल्कि राष्ट्र व क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को समाजसेवी हरिओम गौतम द्वारा मतदान हेतु संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर ब्रजेश कुशवाह, कल्याण राजावत, राजू कुशवाह, देवेंद्र धाकड़, लालसिंह सोलंकी, राम किशन कुशवाह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









