जैन मिलन महिला सिद्धार्थ की नवीन अध्यक्ष प्रिया जैन, सचिव अनिता जैन कोषाध्यक्ष बनी
Apr 14 2024
ग्वालियर। जैन मिलन महिला सिद्धार्थ शाखा मुरार का ठाठीपुर स्थित सेलिब्रेशन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे महिलाओ ने समाज के कार्यों में सेवा कार्यों की शपथ ली। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की शपथ समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राजेश जैन बंटी थे। विशिष्ठ अतिथि शपथ अधिकारीश्री क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता जैन, क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन एवं क्षेत्रीय संयोजक प्रीति जैन थी।
समारोह में शपथ अधिकारी अनीता जैन ने नवीन अध्यक्ष प्रिया जैन, सचिव अनिता जैन (अन्नू), कोषाध्यक्ष अनिता जैन के साथ कार्यकारिणी और नवीन सदस्यों को 2024 से 25 के लिए विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष रश्मि जैन और मंत्री लक्ष्मी जैन ने नवीन अध्यक्ष प्रिया जैन और महामंत्री अनिता जैन अन्नू को कोलर पिन पहनकर सालभर का कार्य सौप।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने णमोकार महामंत्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष रश्मि जैन ने दिया। स्वागत नृत्य भावना जैन और रश्मि जैन ने किया। मुख्य अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट अध्यक्ष रश्मि जैन, सचिव लक्ष्मी जैन वी कोषाध्यक्ष प्रिया जैन ने किए।कार्यक्रम का संचालन मधु जैन के द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, अंजू जैन रेखा जैन बबिता जैन मधु जैन रश्मि जैन विशेष रूप से मौजूद थी। आभार सचिव अनिता जैन अन्नू ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









