गौसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं-आशीष मंगल

Apr 14 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 5 वर्षो से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह की सेवा रविवार 14 अप्रैल को जनकताल स्थित गौशाला बहोड़ापुर में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
रविवार 14 अप्रैल की सेवा में 125 किलो की सेवा मुरैना वालो की ओर से गुप्त रूप से, 100 किलो गुप्त रूप से खासगी बाजार वालो द्वारा, 100 किलो की सेवा शालिनी त्रिपाठी, 100 किलो की सेवा अनिल गुप्ता डॉम्स वालो द्वारा, 50 किलो की सेवा मनोज बाथम द्वारा, 25 किलो की सेवा बजरंग भक्त मंडल के सहयोग से कुल 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल द्वारा बताया गया की गौसेवा के अतिरिक्त बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति माह भोजन वितरण की सेवा भी की जाती है। इस महीने की सेवा राम नवमी के पावन पर्व पर दिनांक 17 अप्रैल को श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर गोले का मंदिर पर की जावेगी।
आज की सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, नमन अवस्थी, संजीव गुप्ता, आदि सदस्य उपस्थित थे।