जेसीआई ग्वालियर सुरभि ने किया ओजस्विनी सम्मान

Apr 14 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा संस्था का स्थापना दिवस नखराली धानी राजस्थानी थीम पर ओजस्विनी सम्मान समारोह मनाया गया। साथ ही जेसीआई ग्वालियर सुरभि की संरक्षक रीतिका गुप्ता का बर्थडे मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता थीं। विशिष्ठ अतिथि के रूप में रीतिका गुप्ता, आनंद मिश्रा एवं स्पेशल गेस्ट के रूप में दीपांश गुप्ता और डीसी तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी अनीता गुप्ता ने की। 
संस्था की पीआरओ रीटा तनेजा एवं इंदिरा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में चार्टर परेड के सम्मान के बाद सबसे पहले रीतिका एवं सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया फिर रीतिका गुप्ता द्वारा संस्था में वर्षभर तन, मन,धन से सहयोग करने वाले सदस्यों मोनिका शर्मा एवं सोनल अग्रवाल को ओजस्विनी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रोग्राम के अंत में सभी सदस्यों ने घूमर डांस और पैरोडी कर राजस्थानी संस्कृति को महका दिया। आभार आशा गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में नीलम अग्रवाल, माधुरी गुप्ता, आभा अग्रवाल, रेनू जैसवाल, हेमा बादल, प्रीति अग्रवाल, सरिता गर्ग, नीतू गर्ग, मोना कुकरेजा,  अंकिता मिश्रा, नित्या गर्ग, सुनीता कुशवाह, जिग्यासा अग्रवाल, अर्चना पांडेय, रेनू गर्ग, रश्मि अरोड़ा, सुजाता अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, खुशी दुबे, नेहा अग्रवाल, रश्मि गोयल, गायत्री जैन, नीलम गुप्ता, गायत्री ठाकुर, अंजली अग्रवाल, प्रीति सिंघल, अंजू गोयल, सुनीता अग्रवाल, किरण गोयल, सीमा गहलोत, प्रियल दासवानी आदि उपस्थित रहीं।