प्रो. शर्मा सच्चे अर्थों में एक आदर्श शिक्षक थे

Apr 13 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला के पूर्व आचार्य, पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध संस्थान के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ पुराविद प्रो. आरए शर्मा के निधन पर माधव महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों ने प्रो. शर्मा के व्यक्तित्व और पुराकृतित्व पर प्रकाश डाला। 
वक्ताओं ने कहा कि प्रो. आरए शर्मा सच्चे अर्थों में एक आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने ग्वालियर के आसपास की पुरासंस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर गहन अन्वेषण किया। वे देश ख्यातिनाम पुराविद थे जिन्होंने भारतीय सांस्कृतिक प्रतिमानों के प्रति देश-विदेश में कई शोधपत्र पढ़े।