कन्यापूजन से बड़ा कोई पुण्य नहीं:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Apr 13 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 6 की अध्यक्ष रचना अग्रवाल ने बताया की शनिवार को हमारे वार्ड में संस्था द्वारा कन्यापूजन का आयोजन किया गया।
यह आयोजन चार शहर नाका स्थित लधेड़ी पर आयोजित किया गया जिसमे मुख्यरूप से संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी थी। डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्था द्वारा 11 नवजात कन्याओं का रोरी, अक्षत, पुष्प से पूजन कर उन्हे नए वस्त्र भी प्रदान किए तत्पश्चात् उनकी माताओं को भी तिलक लगाकर सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की कन्या पूजन से बडा कोई पुण्य नहीं है। आप अपनी बच्चियों को खूब पढ़ाएं लिखाए,उन्हे अपने पैरो पर खड़े होने के लिए आत्मनिर्भर बनाए।
इस शुभ अवसर पर रचना अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, माही अग्रवाल, मान्या, ममता कुशवाह, राजकुमारी कुशवाह, कोमल बाथम, शशि बाथम, नूरी, बाथम, संगीता, कविता आर्य, ज्योति आर्य, भावना सेंगर उपस्थित रहीं।