हत्या के प्रयास में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी पकड़ा, पांच को पूर्व में ही पकड़ा

Apr 13 2024

ग्वालियर। एसपी र्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी व ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में चौकी प्रभारी बेहटा रामचन्द्र शर्मा को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना महाराजरपुरा के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहा पांच हजार रूपये के एक इनामी आरोपी को बड़ागांव पुल के पास देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर एएसपी षियाज़.के.एम द्वारा थाना महाराजपुरा पुलिस की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर उक्त फरारी ईनामी बदमाशों को पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया।
सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना महाराजपुरा पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान बड़ागांव पुल के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसनेे स्वयं को बबलू उर्फ जितेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र कंपोटर सिंह गुर्जर निवासी पंजाबी का पुरा बेहटा का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से थाना महाराजपुरा के प्रकरण के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध करना स्वीकार किया। 
पकड़ा गया आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिनकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त 5-5 हजार रूपये के पांच इनामी आरोपियों को पूर्व में महाराजपुरा पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए है।
बतादें कि 7 जनवरी को फरियादी सुरेंद्र सिंह निवासी पंजाबीपुरा बेहटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिये गये थे, तभी वहां पर बेहटा निवासी कुछ लोग आये हमें हेण्डपम्प से पानी भरने की मना करने लगे। विवाद होने पर उनमें से एक ने जान से मारने की नियत से फरसा सिर में मारा जो मेरे भतीजे के सिर में लगा तथा उसे सब लोग मिलकर लाठियों से मारने लगे जब मैंने उसे बचाया तो वह लोग मुझे भी लाठियों से मारने लगे। हमारी आवाज सुनकर मेरे परिवार वाले हमें बचाने के लिये आये तो उन्होंने मेरे घरवालों के साथ भी लाठियों से मारपीट की तथा वह सभी लोग कह रहे थे कि हैंडपंप पर पानी भरने आये तो जान से खत्म कर देगें। उक्त रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में उक्त लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।