चौक बाजार संघ ने कराया माता का जागरण
Apr 13 2024
ग्वालियर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर चारों दिशाओं में माता के गुणगान करते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं रात्रि में अनेकों जगह माता के जागरणों की धुन सुनाई दे रही है। वही ग्वालियर उपनगर के चौक बाजार संघ द्वारा माता का जागरण रात्रि में कराया गया। जहां माता बहनों एवं बुजुर्ग तथा युवाओं ने भक्ति में लीन होकर के माता के भजनों में नाचते हुए अपने तन मन को माता पर समर्पित कर भक्ति एवं श्रद्धा के साथ जागरण का आनंद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मनमोहक शिव पार्वती, राधा कृष्ण एवं जगत जननी में की झांकियां भी लगाई गई। कार्यक्रम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद जैन, आषीश जैन, हरीश जैन, डॉ. रामबाबू गोयल, सुरेंद्र गोयल, अशोक अग्रवाल, प्रभुदयाल गुप्ता, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, भाटिया, लाला, मनोज, संतोष गोयल, शीतल जैन, सुरेंद्र, नेमीचंद जैन आदि सभी चौक बाजार संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









