दीपक शर्मा जिला उपाध्यक्ष व मनोज शर्मा संगठन मंत्री नियुक्त

Apr 13 2024

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक के दौरान देवदत्त शर्मा, डॉ अशोक मिश्रा, राजेश नायक, अनीता की अनुशंसा पर युवा सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज द्वारा युवा सर्व ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारिणी में दीपक शर्मा जिला उपाध्यक्ष व मनोज शर्मा जीआरएमसी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। ध्रुव चतुर्वेदी, आलोक तिवारी, मोनू शर्मा, राहुल शर्मा, योगेश तिवारी, संजू भारद्वाज, अतुल दुबे, संजय शर्मा, मनीष शर्मा, संजय दुबे, जयवीर शर्मा आदि ने दोनों की नियुक्ति पर बधाईयां दी।