रीजन कॉन्फ्रेस 1 मई को

Apr 13 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के क्षेत्रीय सम्मेलन अक्षरा की तैयारी को लेकर रीजन 15 के सभी क्लब्स के पीएसटी, जेडसी और एडवाइजरी कमेटी की एक मीटिंग एक निजी होटल में आयोजित की गईं। जिसकी अध्यक्षता सीएस तोमर द्वारा कि गई। रीजन कॉन्फ्रेस 1 मई  को होटल रेशमतारा न्यू कलेक्टरेट में सांय 5 बजे से आयोजित होगी। इस कॉन्फ्रेस के डायरेक्टर जुबेर रहमान एवं भूपेंद्र तोमर रहेंगे। 
कार्यक्रम कि मेजबानी लायंस क्लब दिशा एवं लायंस क्लब इंद्रप्रस्थ करेंगे। जन संपर्क अधिकारी रजनीश नीखरा एवं ज्योति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर जीतेन्द्र चौहान रहेंगे और प्रांतपाल ओपी गग्गर रहेंगे। आयोजन के लिए बिभिन्न कमेटीयाँ बनाई गई हैं। एडवाइजरी कमेटी में सुधीर बाजपेई, विकास गंगवाल, नितीन मांगलिक, राजेश बनवारी, संदीपा मल्होत्रा, सुनील शर्मा, जेएस गुप्ता रहें। 
बैठक मेंसुमन मदान, राज शिवहरे, मनीष बाँदील, संजीव निगोतिया, उदयन हत्वलने, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपिका जैन,संदीप अग्रवाल, मिनाक्षी गोयल आदि उपस्थित हुए।