सिंगल मॉल्ट गोडावन अब पंजाब, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में भी उपलब्ध
Apr 13 2024
ग्वालियर। प्रमुख सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, गोडावन ने पंजाब, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की घोषणा की है। जिससे अब सात भारतीय बाजारों में इसकी पहुँच बढ़ गई है। यह परंपरा को अपने मूल में रखते हुए, पारंपरिक मानदंडों से परे काम करने के लिए जाना जाता है। गोडावन, डियाजियो इंडिया की द गुड क्राफ्ट कंपनी की सहायक कंपनी है। गोडावन एक अनोखा सिंगल मॉल्ट बना रहा है, जो न सिर्फ धारणाओं को चुनौती देता है, बल्कि पारंपरिक व्हिस्की उत्पादन मानदंडों को भी तोड़ता है।
गोडावन को अलवर में बनाया जाता है। यह ऐसा क्षेत्र है, जो पारंपरिक व्हिस्की बनाने वाले टेरोइर से रहित है। ऐसे में, यह भारतीय सिंगल मॉल्ट को तैयार करने के लिए राजस्थान के उच्च तापमान, विरासत तकनीकों और अद्वितीय वनस्पति विज्ञान का लाभ उठाता है। वर्तमान में ब्रांड दो अलग-अलग एक्सप्रेशंस लॉन्च किए हैं। पहला रिच और राउंडेड एवं दूसरा फ्रूट और स्पाइस। ये दोनों ही 2800 रुपए से 6000 रुपए के बीच की कीमतों पर उपलब्ध हैं।
विक्रम दामोदरन चीफ इनोवेशन अफसर डियाजियो इंडिया ने कहा, भारत के व्हिस्की शिल्प कौशल को पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है। ऐसे में, नवाचार को निरंतर रूप से बढ़ावा देना और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना बेहद जरुरी है। गोडावन के साथ मिलकर, हम अत्याधुनिक तकनीकों और अपरंपरागत सामग्रियों का उपयोग करके व्हिस्की उत्पादन की सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









