राहगीरों के लिए चिकित्सकों ने लगाया वाटर कूलर

Apr 12 2024

ग्वालियर। डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक हुरावली में आमजन के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य गणमान्यजानो के सहयोग द्वारा लगाए गए वाटर कूलर का शुभारंभ क्षेत्रीय  पार्षद केदार सिंह बरादिया द्वारा किया गया।
  उक्त जानकारी देते हुए डॉ. अंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष  हकीम सिंह कौशिक ने बताया कि शीतल पेयजल व्यवस्था शुरू होने से यहां पर आने वाले सभी आम नागरिकों  को पीने के लिए ठंडा पानी मिलेगा
इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार दोनेरिया, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. राजेश बिरथरिया, डॉ. नवी नगर, डॉ. अतर सिंह, डॉ. रिंकू सिंह सिलावट, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विपिन गोस्वामी, डॉ. दिलीप सिंह पंडोलिय, डॉ. विनोद बाथम, एडवोकेट मोनिका गोयल, डॉ. सौरभ गौतम, डॉ. वीपी सम्राट, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अरविंद जगनेरी, संध्या चौरसिया, माधव सिंह, अनिल किसान, पान सिंह किरार, महादेव सिंह गोयल, रामेश्वर केन, उदयभान सिंह, कोमल सिंह आदि मौजूद रह।