मितेन्द्र दर्शन सिंह यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने काफिले के साथ भोपाल रवाना
Apr 12 2024
ग्वालियर। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह शुक्रवार शाम भोपाल में पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए शुक्रवार सुबह यूथ कांग्रेस के सैकड़ों वाहनों का काफिला एक साथ ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना हुआ है। साथ में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र भी साथ हैं।
यूथ कांग्रेस के वाहनों का काफिला ग्वालियर से शिवपुरी, गुना, ब्यावरा होते हुए भोपाल पहुंचेगा। रास्ते में 10 पॉइंट पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष यूथ कांग्रेस का स्वागत किया जाएगा। मितेन्द्र दर्शन के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यूथ कांग्रेस में उत्साह है।
यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कुछ दिन पहले रतलाम-झाबुआ में अपने पिता कांतिलाल भूरिया के चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एआईसीसी ने मितेंद्र दर्शन सिंह को मप्र यूथ कांग्रेस की कमान सौंपी है। मितेंद्र सिंह के पिता डॉ. दर्शन सिंह ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। जिनका कुछ साल पहले कांग्रेस के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान हार्टअटैक से निधन हो गया था। मितेन्द्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद यूथ कांग्रेस में उत्साह है।
यही कारण है कि शुक्रवार सुबह रैली के रूप में मितेन्द्र को यूथ कांग्रेसी लेकर रवाना हुए हैं। सुबह 10 बजे ग्वालियर के फूलबाग से भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। यह काफिला शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ होते हुए भोपाल पहुंचेगी। दोपहर तक 1 बजे तक वह गुना के पास थे और शाम 5 बजे तक भोपाल पहुंच जाएंगे।
मोहना तक साथ रही ग्वालियर पुलिस
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के काफिले की सुरक्षा के लिए ग्वालियर पुलिस फूलबाग से मोहना तक साथ रही है। वहां से शिवपुरी पुलिस ने आगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









