एसएसटी चेकिंग के दौरान डबरा दतिया बॉर्डर पर कार से 3.70 लाख रूपए मिले

Apr 12 2024

ग्वालियर। डबरा दतिया बॉर्डर पर चांदपुर एसएसटी चेकिंग के दौरान पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा एक कार चालक प्रशांत भदोरिया रिद्धि सिद्धि प्राइवेट लिमिटेड दतिया के पास से 3.70 लाख रूपए चेकिंग में मिले हैं। उक्त रकम के संबंध में उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर एसएसटी द्वारा 3.70 लाख रूपए जब्त किए गए है।