महिलाओं ने मनाया गणगौर महोत्सव

Apr 12 2024

ग्वालियर। अग्रवाल एकता संगिनी की संयोजिका श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि गणगौर उज्जवन महोत्सव का प्रोग्राम किडिस कॉर्नर स्कूल नया बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 19 महिलाओं का उज्जवल रखा गया।
कार्यक्रम में गणगौर की शोभायात्रा स्कूल के अंदर ढोल ताशो द्वारा महिलाएं 16 श्रृंगार करके जयगढ़ सर पर रखकर निकाली गई। इस अवसर पर महिलाओं ने बड़े ही हर्षउल्लास के साथ गणगौर की पूजा अर्चना की  साथ ही आर्केस्ट्रा द्वारा गणगौर के भजन गाकर महिलाओं द्वारा नृत्य ग्रुप में मनमोहन नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर ग्वालियर की अग्रवाल महिलाओं की सभी संस्थाओं के अध्यक्ष व सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित  किया गया था। जिन्हे माला पहनाकर स्वागत सम्मान एवम गिफ्ट प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से  समाजसेवी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी उपस्थित रही। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पूजा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया। कार्यक्रम में संध्या गोयल, इंदिरा मंगल, गायत्री बंसल, रेखा अग्रवाल, राधा सिंगल, ज्योति कंसल, संध्या, मीनू, नूपुर गोयल, निधि जायसवाल, सुमन अग्रवाल, उमा गोयल, संध्या बंसल, रेखा नागजी, कांता गोयल, लवली अग्रवाल सहित सैंकड़ों बहने उपस्थित रही।