सनातन धर्म मन्दिर में लगा गणगौर मेला

Apr 12 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में भगवान चक्रधर के सानिध्य में गणगौर पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रधानमन्त्री महेश नीखरा व प्रचार प्रमुख राजेश गर्ग ने बताया कि वर्षों से मंडल प्रांगण में गणगौर माता का पूजन व गणगौर मेला का आयोजन अनवरत किया जा रहा है (कोरोना काल को छोडक़र)।
समाज कल्याण मंत्री विमल माहेश्वरी ने बताया इस अवसर पर कसेराओली स्थित चारभुजा नाथ मन्दिर से जगदीश साधना अग्रवाल   पीतल धातु से निर्मित श्री गनगौर विग्रह को शोभा यात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ सनातन धर्म मन्दिर में पहुंचे। जहां मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणगौर पूजन कराया। महिलाओं ने पूजन कर अपने सुहाग के मंगल एवम स्वस्थ दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। प्रसाद रूप में सभी महीला भक्तों को आशिर्वाद स्वरूप सुहाग सामग्री वितरण की गई। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए। 
इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मित्तल प्रधानमंत्री महेश नीखरा, धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल, हरीशंकर सिंघल, विमल माहेश्वरी अरूण गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, केदार नाथ, राकेश बंसल आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।