गले में देशी कट्टे को पहनकर फोटो वायरल करने वाला युवक पकड़ा
Apr 12 2024
ग्वालियर। कट्टे को ताबीज बनाकर गले में पहनने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक बारह बोर की अधिया भी बरामद की है। देशी कट्टे को ताबीज की तरह पहनकर प्रदर्शन करने वाला बदमाश उटीला थाना पुलिस के हाथ लगा है। पकड़े गए बदमाश का नाम अंकु उर्फ विवेक यादव पुत्र शिवचरण यादव 19 साल निवासी ग्राम सौंसा बताया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाला बदमाश बंधौली में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा लिया।
पकड़े बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 12 बोर की देशी अधिया और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया है कि बदमाश अंकु यादव ने देशी कट्टा ताबीज की तरह गले में पहना और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि बाद में बदमाश ने यह फोटो तो हटा लिया, लेकिन किसी ने यह फोटो सेव कर पुलिस को दे दिया। जांच पड़ताल में सामने आया है कि बदमाश के खिलाफ मारपीट के मामले भी थाने में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला कायम कर पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









