झोपड़ी मे रहने वाले लोगों के यहाँ जाकर मटके दान किये

Apr 11 2024

ग्वालियर। गालव एक कदम मानवता की टीम के राजेन्द्र परिहार जो की स्पेशल आम्र्स फ़ोर्स द्वतिय बटालियन मे पदस्थ है। राजेन्द्र ने इस गर्मी मे हर झोपड़ी मे रहने वाले लोगों के यहाँ जाकर मटके दान किये और इस चिलचिलती धुप मे बेलदारी का काम कर रहे मजदूरों को लस्सी और रूफजा पिलवाया और पंछियों के लिए सकोरे रखें। इस पुनीत कार्य मे ग्वालियर के साथ ही बहार से भी लोग राजेन्द्र परिहार की हेल्प कर रहे है। इसने सीधी से लिली सुशांत आचार्य, सिंगरौली से आरती बंसल, दिल्ली से रेनू अरोरा, भितरवार से डॉ. वर्षा सुनील श्रीवास्तव, सुधा रावत, वीएन पांडेय, अरुण कुमार, प्रेम राजावत, संतोष परिहार, रश्मि मिश्रा, दीपा सुबोध भदौरिया, शैलेन्द्र भदौरिया, अमन दीपक शर्मा, गंन्द्रव बाथम, संस्कार तिवारी, सोनल शर्मा आदि  लोगो ने इस काम में मदद की।