जेसीआई के जेकॉम टेबल 1.0 की वर्षगांठ मनाई, बिजनेसमैन रच रहे हैं इतिहास

Apr 11 2024

ग्वालियर। जेसीआई के बिजनेस ग्रुप जेकॉम टेबल 1.0 की वर्षगांठ  एक निजी होटल में आयोजित की गयी। जिसमे शहर के 60 से अधिक व्यवसाइयों ने हिस्सा लिया। जेकॉम टेबल 1.0 के जनरल सेक्रेटरी हरीश पालने बताया कि जेकॉम, जेसीआई का बिजनेस ग्रुप है जिसमे बिजनेस ओनर्स,  स्टार्टअप एवं यंग एंटेरपर्नुएर्स एक बिजनेस ग्रुप में जुड़ते हैं जिसे टेबल का नाम दिया जाता है। एक टेबल में अधिकतम 60 सदस्य जुड़ सकते हैं और वो भी अलग अलग बिजनेस से। इस ग्रुप का उद्देश्य आपस में व्यवसाय को बढ़ावा देना, व्यवसाय की नयी-नयी संभावनाओं को तलाशना, बिजनेस की किसी भी परेशानी या चैलेंजेज को संयुक्त रूप से दूर करना और सामूहिक रूप से व्यवसाय हेतु नयी जानकारियां सीखना है।
जेकॉम टेबल 1.0 की फाउंडर मेंबर अंजलि बत्रा ने बताया कि इस टेबल की शुरुआत हमने पिछले वर्ष की थी और इस टेबल ने अभी तक 3 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। नित नए सदस्य जुड़ रहे हैं और अपने बिजनेस के लिए नए आयाम गढ़ रहे हैं। और विशेष बात यह कि इस ग्रुप या टेबल मैं पुरुषों के साथ महिलायें भी अधिकतम बिजनेस कर रही हैं। क्योंकि उन्हें अपने शहर में रह कर जेकॉम के दुनियाभर के बिजनेसमैन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। और जैसा हम सभी जानते हैं कि जेसीआई जाना जाता है अपने विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए, दुनिया के सबसे बेहतरीन ट्रेनर जेसीआई के साथ जुड़े हैं। सो उन्हें इसके माध्यम से रोज़ नए स्किल्स सीखने का मौका भी मिल रहा है।
टेबल के कोच प्रकाश लोकवानी ने बताया कि आज एक वर्ष की सुखद यात्रा मैं हमे बहुत से दोस्तों का साथ मिला जिन्होंने हमारे साथ मिलकर बिजनेस में कामयाबी हासिल की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में यह टेबल बिजऩेस कि नयी ऊंचाइयों को छुएगी।
कार्यक्रम में प्रकाश लोकवानी, अंजलि बत्रा, संजीव निगोतिया, साधना सांडिल्य, अजय चोपड़ा, हरीश पाल, कुशल ढींगरा, अभिसार वर्मा, रोहित सक्सेना, डॉ अमन सिंघल, दीपक अग्रवाल, नम्रता चुघ, राहुल गुप्ता, मुकेश, अनुराधा तोमर, पंकज शर्मा, कपिल, अमर सक्सेना, कुशल साहू सहित शहर के 60 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और जेकॉम टेबल 1.0 के सफलतम एक वर्ष को सेलिब्रेट किया।